{"_id":"580fb48f4f1c1b2f77bc3924","slug":"loot-of-70-thou","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांच मैनेजर से 70 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रांच मैनेजर से 70 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
देवगांव-केराकत रोड पर मंगलवार की शाम बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर पर पिस्टल सटाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। केराकत ब्लाक के पास भारत फाइनेंसियल कार्पोरेशन की शाखा है। जिसमें मिर्जापुर पुलिस लाइन निवासी कृष्णानंद सोनकर मैनेजर हैं।
मंगलवार को वह अपने मित्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से वसूली करने आजमगढ़ जिले के कलीचाबाद गए थे। जहां से हैंडबैग में 70 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। जौसे ही वह केराकत कस्बे में देवगांव रोडपर नहर की पुलिया के पास पहुंचा तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक लिया और पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग चीनकर देवगांव की तरफ भाग गए।
कृष्णानंद गाड़ी चला रहे थे जबकि उनका मित्र बैग लिया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सीओ राजकुमार पांडेय, इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कुछ दिन पहले भी इसी रोड पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से साठ हजार रुपये लूट लिया था। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।