फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Life term punishment in dowry death husband

दहेज हत्या में पति को उम्रकैद

Sat, 09 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Life term punishment in dowry death husband
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo
दो वर्ष पूर्व बदलापुर थाना क्षेत्र के बिथुआ कला गांव में दहेज हत्या के मामले में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज एमपी सिंह ने सजा सुनाई। कोर्ट ने पति राकेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई,  साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


मामले में संदेह का लाभ देते हुए आरोपी सुसर लोटईराम, सास श्यामा देवी और देवर मुकेश को बरी कर दिया गया। अभियोजन कथानक के अनुसार- बदलापुर थाना क्षेत्र के सरायगोवर्धन निवासी वादी मुकदमा सुभाष ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसकी बहन अंतिमा की शादी तीन वर्ष पूर्व बिथुआ कला गांव निवासी राकेश
विज्ञापन


पुत्र लोटईराम के साथ किया था। शादी में बाइक, चेन व अंगूठी नहीं दे पाया था। इसी बात को लेकर पति राकेश, ससुर लोटई राम, सास श्यामा देवी व देवर मुकेश मेरी बहन को मारने-पीटने व प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी मेरी बहन हम लोगों को लगातार दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन तीन अगस्त 2014 को मेरी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता अरशद बहाव ने कुल छह गवाह कोर्ट में पेश किया।


न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस व तर्को को सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिसीलन के बाद आरोपी पति राकेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि संदेह का लाभ देते हुए आरोपी सुसर,सास व देवर को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed