फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Life imprisonment for murder of three brothers

हत्यारोपी तीन सगे भाइयों को उम्रकैद

Fri, 07 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder of three brothers
sdf
खुटहन थाना क्षेत्र में 15 वर्ष पहले मंदिर के सामने मिट्टी समतल करने  एवं रंजिश को लेकर गोली मारकर की गई हत्या के मामले में गुरुवार को कोर्ट ने सजा सुनाई। स्पेशल जज (ईसी एक्ट) बंश बहादुर यादव ने हत्यारोपी तीन सगे भाईयों को  दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही तीनों आरोपियों पर साढ़े पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जबकि एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अभियोजन कथानक के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के गभीरन (भैरवा) निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र रामनाथ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छह जून 2001 को मेरे घर के पास बने मंदिर के सामने गांव के सुरेेंद्र
विज्ञापन


यादव मनौती का मिट्टी ट्रैक्टर से लाकर गिराया। जिसे मेरे पिता रामनाथ यादव समतल कर रहे थे। इसी पर गांव के देवदत्त, उदयराज अपने हाथ में लाइसेंसी बंदूक लिए पुरानी रंजिश को लेकर 11 बजे दिन में मेरे पिता के पास आकर गाली गलौज करते हुए मिट्टी समतल करने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर गांव के कंशराज यादव और हरिलाल यादव ने
विज्ञापन
विज्ञापन


ललकारा तो उदयराज और देवदत्त ने लाइसेंसी बंदूक से मेरे पिता के ऊपर फायर कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाने मेरी पत्नी शीला आई तो कंशराज ने उसे लाठी से मारा। शोर सुनकर गांव के राम अवध, राम मिलन आदि आए और बीच बचाव किया। आरोपी गाली देते हुए फरार हो गए। अस्पताल ले जाते हुए पिता


रामनाथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव और पंकज श्रीवास्तव ने कुल 6 गवाह पेश किया। न्यायाधीश ने दोनेां पक्षों की बहस एवं तर्कों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार गभीरन भैरवा निवासी आरोपी उदयराज, कंशराज और हीरालाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद एवं 25500-25500 रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि आरोपी देवदत्त को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed