फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Killing old land dispute

भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या

Sat, 04 Feb 2017 12:30 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 04 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Killing old land dispute
हत्या - फोटो : Amar Ujala
रामपुर थाना क्षेत्र के देवनाथपुर  पचौली गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की रात लाठी डंडे से हमला कर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई जबकि  एक तीन माह की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेन्द्र प्रजापति और हरीलाल बाबा  प्रजापति के बीच  आबादी की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरूवार की शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। शाम को करीब सात बजे सुरेंद्र के परिवार के लोग दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से उनपर हमला कर दिया। जिसमें बंशराज प्रजापति (60), सुरेंद्र प्रजापति (45), जगरावती देवी (50), अनीता देवी (40) और उसकी तीन माह की दुधमुंही बच्ची विट्टू घायल हो गई। अनीता अपनी दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर अलाव ताप रहा थी। हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा।  100 नंबर पर दी गई।पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने सभी घायलो को रामपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बंशराज की मौत हो गई। तीन माह की बच्ची बिट्टू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पुत्र सुरेंद्र की तहरीर पर छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष एमपी सिंह का कहना है कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर संबंध में सीओ मड़ियाहूं गुलाम ताहिर ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed