फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Just dropped HT wire , two killed

बस पर गिरा एचटी तार, दो की मौत

Mon, 15 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Just dropped HT wire , two killed
शहर के सिपाह में सोमवार को निजी यात्री बस पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से करेंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए।
विज्ञापन


मरने वालों में एक मैकेनिक भी शामिल है, जो पास में खड़े ट्रक के नीचे लेटकर मरम्मत कर रहा था। घायलों में दो की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

जौनपुर-आजमगढ़ रोड पर सिपाह में आजमगढ़ के सरायमीर जाने वाली प्राइवेट बस यूपी 50 टी 1468 सवारियां लाद रही थी। पास में ट्रक यूपी 62 टी 2094 भी खड़ा था।

 बताते हैं कि दोपहर एक बजे के आसपास ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर बस पर गिर पड़ा। इससे बस में  करेंट उतर गया। तार ट्रक की बाडी को स्पर्श करते हुए जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन


इससे ट्रक के नीचे काम कर रहे मैकेनिक लाइन बाजार थानाक्षेत्र के शेखपुर निवासी तैयब (35) की मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक में आग लग गई। इधर बस के ऊपर बिजली का तार गिरने की जानकारी मिलने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोगों में नीचे उतरने की होड़ मच गई। आपाधापी के बीच बस से नीचे उतरते समय गेट पर लगे लोहे के राड को स्पर्श करने से आजमगढ़ के बरदह थाने के बेलहरी गांव निवासी राम वचन साहू

 (60) की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके अलावा मृतक की पत्नी अनरसा देवी (55), बरदह के सुहौली गांव निवासी प्यारी देवी (80) पत्नी कृपा राम, बरदह थाने के देवापुर निवासी करन (10) पुत्र स्व. विभीषण,

 गौराबादशाहपुर के भदेवरा निवासी शिव कुमार (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, आजमगढ़ के दीदारगंज थाने के सिसवारा निवासी नितेश (2) पुत्र जदुराई, उसकी मां सोना देवी (40), लाइनबाजार के सरफराजपुर निवासी नाटे (30)

 पुत्र पांचू, दीदारगंज के सुरहन गांव की रेनू शर्मा (32) पत्नी श्याम सुंदर, मार्टिन गंज थाने के बनगांव निवासी अभयराज (10) पुत्र रामानंद, उसकी मां माधुरी देवी (35), मार्टिनगंज थानाक्षेत्र के बसंती काकोरी निवासी अंजू (7)

 पुत्री सोनू और उसकी दादी दुलारी देवी (42) झुलस गईं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ट्रक में लगी आग को बुझाया गया और झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।

 यहां डाक्टरों ने बालक करन और रेनू शर्मा की हालत नाजुक देखते हुए बनारस रेफर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस कप्तान बबलू कुमार मौके पर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता को दी गई है।


दोनों मृतकों के परिवारों के लिए बिजली विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतकों के घर वालों को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed