फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelry, general store shop theft

सराफा, जनरल स्टोर की दूकान से चोरी 

Mon, 06 Feb 2017 01:40 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 06 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, general store shop theft
खुटहन के पिलकिछा में सर्राफ की  दूकान में चोरी के बाद जांच करने पहुंची डाग स्क्वायड टीम।
जिले के खुटहन और चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई चोरी की घटना में सराफा और जनरल स्टोर की दूकान से नकदी व जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह घटना का पता चलने पर डागस्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी सतीश उर्फ बिरजू सोनी की पिलकिछा बाजार में बदलापुर रोड पर सराफा की दूकान है। शनिवार की शाम बिरजू अपनी दूकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


रविवार को भोर में आस पास के लोग जब सोकर उठे तो सराफा की दूकान का शटर आधा खुला देख परेशान हो गए। लोगों ने इसकी सूचना बिरजू को फोन पर दी। वह भाग कर  मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गये। भीतर रखी तिजोरी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दे कर अगल बगल तलाश शुरू की गई तो दुकान के पीछे लगभग पचास मीटर दूर गेहूँ के खेत मे तिजोरी टूटी हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने डागस्क्वायड भी बुला लिया। खोजी कुत्ता दुकान से फेंकी गई तिजोरी तक भागते हुए  गया।

लेकिन उससे पुलिस को कोई सुराग नही मिल पाया। भुक्त भोगी का आरोप है कि तिजोरी में रखे चार हजार नकदी बारह ग्राम सोना और आधा किलो चाँदी के आभूषण चोर उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला बाजार में बीती रात चोरों ने गोविंद जायसवाल के किराना की दुकान में पीछे से सेध काटकर अंदर घुस गए और काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 25 हजार नकदी उठा ले गए।


उनके बगल में स्थित सुशील कुमार की गुमटी तोड़कर उसमें रखे पांच हजार नकद, गुटखा, पान  मसाला, सिगरेट उठा ले गए । सुबह जब चोरी का पता चला तो लोग हैरान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed