{"_id":"598378434f1c1b99698b477e","slug":"instructions-for-providing-facilities-to-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को सुविधाएं देने का निर्देश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीजों को सुविधाएं देने का निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्शा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में व्याप्त सुविधाओं की जांच की। साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं मरीजों तक ईमानदारी से पहुचाने का निर्देश दिया।
लखनऊ से नामित स्वस्थ्य टीम में जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस कुशवाहा, गाजीपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके वर्मा, यूनिसेफ डिविजनल मॉनिटर शिशिर कुमार रघुवंशी रहे। इनके द्वारा अस्पताल पहुंचकर राज्य स्तर से लेबर रूम के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं व एनबीसीसी से सम्बंधित सभी सेवाओं की विधिवत जानकारी ली गई।
साथ ही टीम ने पीएचसी प्रसव केन्द्र, आपरेशन थियेटर, प्रतिरक्षण कक्ष, प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के 24 जनपदों के 146 अस्पतालों पर एक साथ शुरू किया गया है। जनपद में मछलीशहर, जलालपुर, मुगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का सही रूप में अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्टाप नर्स एवं आशा कार्यकत्रियों से एचआई टेस्ट की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
उन्होंने खामियों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि लेबर रूम में छोटी-मोटी खामियों की जानकारी व उसमें सुधार करने की बात कही गयी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के कनौजिया, डॉ. ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट सीएल गौतम, स्टाप नर्स वर्षा सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।