फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the presence of police firing , man wounded

पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग, युवक घायल

Mon, 26 Oct 2015 11:58 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 26 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
In the presence of police firing , man wounded
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में हुई फायरिंग के दौरान युवक घायल हो गया। उसे पीएचसी रामपुर ले जाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर पुलिस पीड़ित युवक के परिवार वालों की तहरीर पर चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सूचना पर सीओ हितेंद्र कृष्ण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जमालापुर बाजार के सोनकर बस्ती के पास एक निर्माणाधीन मकान को लेकर जमालापुर पट्टी निवासी पप्पू सिंह एवं अमित कुमार सोनकर के बीच विवाद है। दोनों इस भूमि पर अपना अपना दावा कर रहे हैं। सोमवार को सोनकर परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


 के लोग विवादित भूमि पर निर्माण करवा रहे थे। आरोप है कि दोपहर में पट्टी गांव से दर्जनों की संख्या में लोग लाठी, डंडा, तमंचा लेकर सोनकर बस्ती में चढ़ आए और मजदूरों को निर्माण बंद करने को कहा। इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी

 पहुंच गए। अभी  वे जानकारी ले ही रहे थे कि तभी फायरिंग शुरू हो गई।  जिससे अफरातफरी मच गई और पुलिस वाले भी भाग खड़े हुए। फायरिंग में जितेंद्र सोनकर (22) गोली लगने से घायल हो गया।

फायरिंग के बाद मनबढ़ों ने तोडफ़ोड़ भी की। उधर सूचना पर पहुंचे एमसओ विश्वजीत सिंह ने घायल युवक को पीएचसी रामपुर पहुंचवाया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के खोखे बरामद किए


हैं। घायल जितेन्द्र के भाई अमित सोनकर ने प्रेमबहादुर सिंह, मार्को सिंह, मनोज सिंह एवं पप्पू सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और दलित उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed