{"_id":"587e75bf4f1c1b233aeffb50","slug":"his-mother-in-law-marie-plate-throwing-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास को थाली फेंककर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने सास को थाली फेंककर मारी, मौत
jaunpur
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद मौजूद परिवारीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात को लेकर हुए विवाद में कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव में मंगलवार को गुस्साई बहू ने सास को थाली फेंककर मारी। थाली लगने से सास की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
ककराही गांव निवासी सरस्वती देवी (80) पत्नी सालिकराम की छोटी बहू सोनी सिंह अपने बेटे को किसी बात को लेकर डांट रही थी। सास सरस्वती देवी ने बहू को बच्चे को न डांटने तथा उसे चुप रहने की हिदायत दी। इससे नाराज बहू ने पास में पड़ी थाली सास पर फेंक मारी। थाली सास के सिर पर लगी और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। शोरगुल सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पौत्र कृष्णा सिंह ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संज्ञान में है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।