{"_id":"57f94b894f1c1b4659271fb8","slug":"former-chief-miscreants-shot-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बता जांच के लिए मांगा थैला और उसमें रखे 80 हजार रुपये उड़ाए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पूर्व प्रधान एवं शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल को शनिवार को सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई जब वह मार्निंग वाक पर निकले थे।
बड़ेरी बाजार निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र जायसवाल(45) की पत्नी मीरा जायसवाल वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। वह शनिवार की सुबह मार्निंग वाक करते हुए दशमीबारी के पास बैकुंठ शुक्ला के मकान के सामने पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
बताया जा रहा कि राजेंद्र ने बचाने की गुहार लगाई तो बाइक से उतरकर एक बदमाश ने करीब से गोली चलाई लेकिन फायर मिस्ड हो गया। इतने में बैकुंठ शुक्ला घर के अंदर से निकले और बचाने के लिए दौड़े तो बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। बदमाश बाइक पर बैठे और हवा में असलहा लहराते मछलीशहर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें गाड़ी में लादकर परिजन तत्काल वाराणसी रवाना हो गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गुलाम अकबर, कोतवाल मडियाहूं जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष बरसठी, प्रभारी निरीक्षक मछली शहर मौके पर मय फोर्स पहुंच गए।
पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे जून 2015 में बदमाशों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। एसपी से भी शिकायत की गई थी लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस इसे शराब कारोबार से भी जोड़कर देख रही है।