फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Copy of report writing SO 14 Spot

एसओ रिपोर्ट लिख कापी लेकर 14 को हाजिर हों 

Fri, 10 Feb 2017 01:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 10 Feb 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी युवती के साथ पुलिस हिरासत में गैंगरेप के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनय मिश्र ने 14 फरवरी को एसओ मीरगंज को प्राथमिकी दर्ज कर उसकी कापी लेकर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पवारा थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को अधिवक्ता की हत्या के मामले में युवती उसकी मां, बहन, पिता, भाई समेत सात लोगों के खिलाफ 31 अक्तूबर को हत्या का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने युवती, उसकी बहन और मां को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि हथियार बरामद करने के नाम पर एक नवंबर की रात पुलिस मीरगंज थाना क्षेत्र के उसके घर पर ले गई जहां छह लोगाें ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जेल में युवती के गर्भवती होने का राज आठ माह बाद खुलने से पहले उसके पिता का मार्च और भाइयों की अप्रैल में जमानत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसकी बहन की जुलाई में और मां की सितंबर में जमानत हो गई।  युवती ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। अब जेल में युवती अपने बच्चे के साथ बंद है। इस मामले में उसके पिता ने सीजेएम न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र केस दर्ज करने के लिए दिया था।


सीजेएम अभिनय मिश्र ने एसओ मीरगंज को 28 जनवरी को केस दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन पुलिस केस दर्ज करने की बजाय पांच फरवरी को एसओ योगेंद्र सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि संबंधित घटनाक्रम में अभियोग पवारा थाने में पंजीकृत है। ऐसे में पवारा थाने में केस दर्ज करने का आदेश पारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed