फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child kidnapped from front of house

यूपी: बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और घर के सामने खेल रहे बच्चे से कहा गुटखा लाने को, बच्चा गायब

Sun, 27 Sep 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Child kidnapped from front of house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। उसका मुंह दबाकर बदमाश जौनपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सीओ और एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। अपहर्ताओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बाजार निवासी प्रवेश अग्रहरि का पुत्र रिशु (8) अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचकर बच्चों से बातचीत करने लगे। एक युवक ने रिशू को पैसे देकर वहां से लगभग तीन सौ मीटर दूर दुकान से गुटखा लाने को कहा। रिशू पैसे लेकर गुटखा लेने चला गया।
विज्ञापन


अभी वह सौ मीटर ही आगे पहुंचा था कि पीछे से पहुंचे दोनों बाइक सवारों ने उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। रिशु के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। तब तक अपहर्ता जौनपुर की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। सीओ अंकित कुमार ने भी घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed