{"_id":"5834a3864f1c1b2c2513b8a9","slug":"bolero-reversal-youth-killed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पलटने से युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो पलटने से युवक की मौत, छह घायल
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो हो गई। छह लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मदद को पहुंचे एक युवक को पीछे से आ रही दूसरी चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रमेश सिंह ने घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर किया।
सुरिस गांव निवासी संजय सेठ (28) बोलेरो से अपने मित्र कोतवाली क्षेत्र के घास मण्डी निवासी विजय कुमार (24) एवं आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना अन्तर्गत बरईपुर गांव निवासी फैज आलम (27) के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद इलाहाबाद से शाहगंज आ रहे थे।
विज्ञापन
निजमापुर के समीप पहुंचे कि वाहन अनियंत्रित होकर बायीं ओर गढ्ढे में पलट गई। जहां संजय सेठ की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मदद को पहुंचे खुटहन थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी रणधीर सिंह (40) को पीछे से आ रही दूसरी चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह घायल हो गए। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने संजय सेठ को मृत घोषित कर दिया। घायल तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मडियाहूं: कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार के पास मैजिक व बाईक की टक्कर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के करौरा गांव निवासी सूबेदार सिंह(55) उनका नाती सचिन (18) घायल हो गए।
सुबेदार अपने नाती के साथ मडियाहूं क्षेत्र के सेउर गांव में शादी समारोह में आए थे। मंगलवार घर वापस जा रहे थे। बेलवा बाजार के पास सामने से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामजतन पाल (57) निजी कार्य से सायकल से मछलीशहर आए हुए थे। रोडवेज के पास पीछे से आ रही बस ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।