फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDC member and soldier killing

बीडीसी सदस्य और सिपाही की हत्या

Tue, 24 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
BDC member and soldier killing
चंदवक के तराव मोड़ के पास हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
 चंदवक थाना क्षेत्र के तराव मोड़ के पास सोमवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कारबाइन से गोलियां बरसाकर सिपाही विनय कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह और भूलनडीह के क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

घटना के वक्त दोनों अल्टो कार से कहीं जा रहे थे। वारदात से गुस्साए लोगों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 

बाद में डीआईजी वाराणसी रेंज और डीएम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। मृत क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदवक थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।चंदवक थाना क्षेत्र भूलनडीह गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम सिंह और बलिया में तैनात सिपाही हबुसहीं गांव निवासी विनय कुमार सिंह लाल रंग की अल्टो कार से कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार राधेश्याम चला रहा था। कार तराव मोड़ पर पहुंची थी कि बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने उन्हें तीन तरफ से घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विनय ने पिछली सीट पर छिपने का प्रयास किया, लेकिन तीनों तरफ से घेरकर की गई फायरिंग में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बदमाश दोनों हाथों से पिस्टल और एक कारबाइन से फायरिंग कर रहा था। बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर दोनों को करीब से भी गोली मारी। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।


 

उधर घटना के विरोध में लोगों ने चंदवक बाजार में जाम लगा दिया। बाद में एसडीएम केराकत और सीओ ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इस मामले में राधेश्याम सिंह के पिता केदारनाथ सिंह ने पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी सिंह, संजय उर्फ बब्लू पर साजिश करने और राजन सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद सिंह, शेषनाथ सिंह, मयंक सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं एक अज्ञात बदमाश पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed