फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   after encounter three looteres arrested

मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे बंदी

Sat, 15 Jul 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
after encounter three looteres arrested
मड़ियाहूं पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए लूट के आरोपी।
मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने गुरुवार की शाम एक मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा और लूट के आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रें स में एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सीर तिराहे के पास मौजूद होकर बदमाशों का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


हल्की मुठभेड़ में पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, सोने व चांदी के जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो रामपुर और मड़ियाहूं में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। लूटे गए आभूषण को वे बेचने के लिए भदोही जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 20 जून को टेकारडीह गांव के पास से डेढ़ किलो की चांदी, दस ग्राम सोना आभूषण व्यवसायी से लूटा था। आठ जुलाई को मड़ियाहूं कस्बे के ईदगाह के पास इन्हीं बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूट की थी। रामपुर थाना क्षेत्र के मनापुर नदी के पास तीन किलो चांदी और 49 ग्राम सोना की लूट भी इन्हीं बदमाशों ने की थी। गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों ने अपना नाम रामप्रकाश उर्फ  गुड्डू, निवासी चक चमरौटी थाना मड़ियाहूं, संजीव यादव उर्फ गोरे निवासी कल्याणपुुर थाना मड़ियाहूं, छोटेलाल निवासी बराई थाना जलालपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed