फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   500 अपराधियों की पुलिस तैयार कर रही कुंडली

500 अपराधियों की पुलिस तैयार कर रही कुंडली

Thu, 04 Apr 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
500 अपराधियों की पुलिस तैयार कर रही कुंडली

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऐसे लोगों की कुंडली तैयार करने में जुट गई है। जो चुनाव में उपद्रव और हंगामा कर सकते हैं। ऐसे 500 लोगों पर पुलिस की नजर है। इसमें कुछ दलों के नेता भी हैं। जो पार्टी के पक्ष में वोटिंग के लिए लोगों पर दबाव बनाते हैं और उनका अपराधिक चरित्र रहा है। इसके अलावा पुलिस ने कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत 3455 बूथों पर दस-दस लोगों को जोड़ा गया है। इन लोगों का एक एप तैयार किया जा रहा है। किसी भी उपद्रवी और बूूथ पर होने वाली घटनाओं की जानकारी इनके द्वारा अपडेट की जाएगी। जिसके आधार पुलिस कार्रवाई करेगी। थानों के लोकल सिपाहियों से इनकी हर रोज बातचीत भी हो रही है। सिपाही अपने स्तर से एसओ और एसओ अपने स्तर से सीओ और सीओ इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को मुहैया करा रहे हैं। इसके तहत ही बवाल करने वाले लोगों की सूची तैयार की गई है। अब तैयार सूची में दर्ज नामों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसकी भनक मिलने के बाद बूथ पर बवाल करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 11 हजार 825 असलहा लाइसेंस में से 55 सौ लोगों ने अपने शस्त्र जमा कर दिया है। 22 हजार लोगों को 107/116 में पाबंद किया गया है। 400 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। 50 के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की गई है। दो हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद हुई है। मादक पदार्थ, गांजा, 36 से अधिक अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पुलिस निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed