{"_id":"5c63114dbdec22737427587a","slug":"91549996365-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पांच दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव को पास मंगलवार को दोपहर बदमाशों की गोली का शिकार हुई इरफाना की मां अंसरी बेगम का आरोप है कि सऊदी अरब में रह रहा इरफाना का पति पांच दिन पहले उसे फोन पर तलाक देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। इरफाना की शादी करीब 12 साल पहले भुड़कुड़हा गांव निवासी मन्नान के साथ हुई थी। इर दौरान इरफाना दो बच्चों की मां बन गई। उसकी बड़ी बेटी सानियां 10 वर्ष की है जबकि बेटा अदनान आठ वर्ष का है। एक साल से पति से अनबन होने पर इरफाना शाहगंज के भादी मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर विशेखा निवासी इरफाना की मां अंसरी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते उनकी बेटी एक साल से ससुराल छोड़कर शाहगंज के भादी मोहल्ले में किराए के मकान बच्चों के साथ रहने लगी थी। मृतका की मां अंसरी बेगम रोते हुए कहा कि बेटी का घर बसाने के लिए अनेकों बार खेतासराय थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गयी। लेकिन कोई नतीजा नही निकला। शुक्रवार को दामाद ने बेटी को फोन पर तलाक दे दिया था। बेटी ने तलाक का विरोध करते हुए पुलिस और न्यायालय में जाने की बात कही तो उसने जान से मरवाने की धमकी दी थी। घटना के बाद खेतासराय, सरपतहां, खुटहन आदि थानों की फोर्स हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।