फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईवीएम के विरोध में तीन सौ लगों ने दी गिरफ्तारी

ईवीएम के विरोध में तीन सौ लगों ने दी गिरफ्तारी

Sat, 02 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम के विरोध में तीन सौ लगों ने दी गिरफ्तारी
जौनपुर। ईवीएम और 13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में आंदोलन कर रहे बहुजन क्रांति मोर्चा के लोगों ने शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तरी दी। शहर कोतवाली में जिला संयोजक राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में तीन सौ लोगों ने गिरफ्तारी दी। तहसील मुख्यालयों पर भी गिरफ्तीर दी गई। अपनी मांग से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक में कहा गया है कि आठ अक्तूबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट का आदेश के बाद भी चुनाव आयोग पीवीपैट की 100 प्रतिशत गिनती नहीं कर रहा है। इस लिए लोकतंत्र एवं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर संविधान की धारा 16(4) के मौलिक अधिकार का उलंघन किया गया हैै। 13 प्वाइंट प्रणाली से एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को प्रतिनिधित्व विहीन करने की साजिश की गई है। इसके अलावा कुल 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है। केराकत में इंद्रसेन, शाहगंज में प्रभाकर, बदलापुर में लक्ष्मीशंकर, इंद्रजीत भंडारी, मछलीशहर में प्रवेंद्र प्रताप और मडिय़ाहूं में राजा साहब, सनोज कुमार और केपी सोनकर की अगुवाई में लोगों ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed