{"_id":"5c8a9c7fbdec2213f22d1baf","slug":"61552587903-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का शक होने पर चलती बाइक से कूदी महिला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे से बरईपार जाने के लिए एक महिला ने बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। महिला के बैठने के बाद युवक तेज बाइक चलाने लगा और उसके साथ अश्लील हरकतें भी शुरू कर दी। महिला को युवक की नीयत पर संदेह हुआ तो उसने बाइक रोकने को कहा। इसके बाद भी युवक ने बाइक की रफ्तार धीमी नहीं की तो महिला कूद गई, जिससे उसे चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बरईपार क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार की शाम अपने मायके जाने के लिए मछलीशहर पहुंची। यहां से उसे बरईपार के पास एक गांव में जाना था। वह बरईपार चौराहे पर खड़ी वाहन का इंतजार कर रही थी। कुछ देर इंतजार के बाद वह मायके की तरफ जा रहे एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। युवक के सहमत होने पर वह उसकी बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद युवक बाइक की रफ्तार तेज कर दी और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने कई बार बाइक की गति धीमी करने को कई बार कहा लेकिन उसने गति और तेज कर दी। किसी अनहोनी की आशंका से घबराकर महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। वहीं आरोपी भाग गया। आसपास के लोगों ने महिला के घर सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। कुछ देर के बाद महिला का भाई अस्पताल पहुंच गया। इलाज कराने के बाद कोतवाली पहुंचकर महिला ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।