फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीजीपी को पत्र भेजकर लगाई सुरक्षा की गुहार

डीजीपी को पत्र भेजकर लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी को पत्र भेजकर लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
शाहगंज।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में दो महीने पूर्व जमीनी विवाद में हुए दोहरे हत्या कांड के पीड़ितों ने घर से सुरक्षा हटा लिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घटना में मृतक राम उग्र व राम केवल के भाई हरिवंश दुबे ने डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि हत्याकांड के बाद स्थानीय पुलिस परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर तैनात की गयी थी। जो अचानक शुक्रवार की देर शाम को हटा ली गयी। कहा घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी तो जेल में हैं। लेकिन उनके संबंधियों और कुछ खास व्यक्तियों द्वारा बराबर केस को खत्म कराने और अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। जिसके चलते परिजनों में भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

बताते चलें कि उक्त गांव में भूमि विवाद को लेकर दस मार्च की रात पट्टीदारों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग किया था। जिसमें रामकेवल दुबे की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि उनके बड़े भाई राम उग्र दुबे ने दूसरे दिन वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। रामकेवल के बेटे अरविंद दुबे के पेट में गोली लगी थी। जिसका उपचार चल रहा है। घटना में मृतक के भाई हरिवंश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार राधेश्याम दुबे उर्फ जोखेलाल व उसके सात पुत्रों पर हत्या, हत्या के प्रयास आदि का मामला दर्ज किया। घटना के बाद फोन और पत्र के माध्यम से पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी मिलती रही। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं। पीड़ित के घर से सुरक्षा हटाए जाने पर जहां परिवार में नाराजगी है वहीं किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed