{"_id":"5c251d66bdec2256aa76ea14","slug":"51545936230-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी हालत में किशोरी को डीएम कार्यालय लेकर पहुंचे परिजन, लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोशी हालत में किशोरी को डीएम कार्यालय लेकर पहुंचे परिजन, लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा पुलिस दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी को बुधवार को दिन भर थाने में बैठाए रही। शाम को पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर उसे घर भेज दिया। गुरुवार को किशोरी के परिजन उसे लेकर डीएम के पास आए और रो रोकर आपबीती बताया। डीएम के निर्देश सीओ सदर विनय द्विवेदी गांव में जांच करने पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। जहां परिवार के लोग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कह रहे हैं वहीं पुलिस इस पूरे मामले को छेड़छाड़ बता रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएम ने अरविंद मलप्पा बंगारी कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान एक किशोरी को लेकर उसके परिजन पहुंच गए। किशोरी की मां ने डीएम को बताया कि उनकी बेटी धनियां की पत्ती लाने के लिए खेत में गई थी। वहीं गांव का एक युवक उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी ने दांत से बांह काट लिया। परिवार वाले घटना की शिकायत लेकर जब थाने जाने ले गए तो आरोपी युवक के परिजनों ने घेर लिया और अपने घर ले जाकर जबरन 10 हजार रुपये देने लगे लेकिन किशोरी के परिवार वाले नहीं माने। थाने में पुलिस ने उनसे तहरीर दबाव देकर बदलवाया और छेड़खानी में मामला शाम को दर्ज किया। किशोरी का न तो मेडिकल परीक्षण कराया और न ही मौके पर भेजकर किसी को सच्चाई जानने की कोशिश की। डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद सिकरारा पुलिस परेशान हो गई। सीओ सदर विनय द्विवेदी मौके पर जांच करने पहुंचे और किशोरी को मेडिकल को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए। इस जानकारी जब डीएम को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताया और सीओ को खुद ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया। देर शाम तक किशोरी का मेडिकल नहीं हो सका था। उधर पुलिस अधिकारी आरोपी को बचाने में जुट गए हैं। एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।