फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कम्प्यूटर सेंटर से ढाई लाख की चोरी

कम्प्यूटर सेंटर से ढाई लाख की चोरी

Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कम्प्यूटर सेंटर से ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का शटर तोड़कर सोमवार की रात कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री समेत ढाई लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना से गुस्साए बाजार के लोगों ने बरसठी तिराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

बरसठी थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव निवासी सरदार पटेल की बरसठी बाजार में जरौटा रोड पर सरदार कम्प्यूटर इंटरनेट सेंटर व मोबाइल फोन की दुकान है। यहां बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। रात में चोर शटर को तोड़ कर उसमें रखा सात लैपटॉप, कम्प्यूटर इनवर्टर बैटरी, दो सोलर पैनल सहित करीब ढाई लाख का सामान उठा ले गये। कस्बे के लोगों ने सुबह तिराहे पर सड़क जाम करने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि अभी एक सप्ताह पहले इसी रोड पर एक ही रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर करीब एक लाख रूपये का सामान उठा ले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed