फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक से धक्का लगने पर मारपीट फायरिंग, पांच घायल

बाइक से धक्का लगने पर मारपीट फायरिंग, पांच घायल

Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बाइक से धक्का लगने पर मारपीट फायरिंग, पांच घायल
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में रविवार को सुबह आठ बजे बाइक से धक्का लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। रविवार को सुबह करीब आठ बजे नाथूपुर गांव निवासी अंकित सिंह बाइक से जौनपुर शहर जा रहे थे। वह गांव की सड़क पर पहुंचे थे तभी नाथूपुर निवासी मुन्ना यादव को बाइक से धक्का लग गया। इसी बात को लेकर अंकित और मुन्ना कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। सूचना पर अंकित के परिवार के लोग भी भगकर घटना स्थल पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष से भी लोग जुट गए। दोनों तरफ से लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से मट्टुल यादव(45), कृष्ण यादव (25) तथा दूसरे पक्ष से प्रेम प्रकाश सिंह (50), चंद्र प्रकाश सिंह (55) तथा अंकित सिंह (25) घायल हो गए। मारपीट के दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे प्रेम प्रकाश सिंह की बाइक को दूसरे पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान मौके पर हवाई फायरिंग भी हुई। सीओ सिटी नृपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है । फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed