{"_id":"5c9fb6b1bdec22140f07650e","slug":"201553970865-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। पुलिस ने मुरादपुर कोटिला पुलिया के पास से शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश सुल्तानपुर थाना बदलापुर निवासी योगेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा, दो किलो गांजा बरामद किया है।
चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग तथा तलाश वांछित के दौरान जौनपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उक्त व्यक्ति ने असलहे से पुलिस फायर किया गया। पुलिस बाल बाल बच गई। पीछा करके पुलिस ने योगेश यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि योगेश हिस्ट्रीशीटर दुष्कर्म मामले में वांछित है। उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।