{"_id":"5c9a7156bdec2213e272f4ea","slug":"181553625430-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरामऊ बदलापुर थाने की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की पांच बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिंगरामऊ थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीली नदी के समीप दो बाइक चोर खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू निषाद निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ तथा दिलीप निषाद निवासी सिंगरामऊ शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। उधर बदलापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के बटाऊबीर चौराहे के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक राजपति यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि चोरी की बाइक बेचने के लिए युवक किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होना बताया तथा अपना नाम अशोक यादव निवासी कुशहां बताया।उसके पास से बरामद की गई बाईक भटेहरा गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय की है उसे उसने घनश्यामपुर बाजार से 11 मार्च को चोरी किया था।