फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर्ष फायरिंग में वृद्ध घायल, भर्ती

हर्ष फायरिंग में वृद्ध घायल, भर्ती

Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में वृद्ध घायल, भर्ती

विज्ञापन
बरईपार। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर प्रेम का पूरा गांव में शनिवार की शाम एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक वृद्ध घायल हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से अनभिज्ञता जता रही है।

बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा हसिया गांव निवासी श्यामधर तिवारी अपनी पुत्री की शादी के लिए तिलक चढ़ाने सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर प्रेमका पूरा गांव निवासी संजीव शुक्ला के घर आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तिलक चढ़ाने की रस्म पूरी हुई तभी एक पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग से मकान की छत में गोली लगने के बाद उसका छर्रा तिलक चढ़ाने श्यामधर तिवारी के साथ आए सरसरा हसिया गांव निवासी केशव प्रसाद मिश्रा (75) के सिर में लग गया। जिससे वह घायल हो गए। गोली लगने की खबर लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल केशव प्रसाद को लेकर लोग सुजानगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि हर्ष फायरिंग की जाकारी पुलिस को नहीं है। अगर घटना हुई है तो इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed