फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ए 22 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ए 22 हजार

Tue, 14 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर  उड़ए 22 हजार
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक की शाखा घनश्यामपुर स्थित एटीएम से जालसाजों ने सोमवार को कार्ड बदलकर 22 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों के अलावा पुलिस से भी शिकायत की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव निवासी विवेक दुबे बैंक के पास स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वह एटीएम बूथ के अंदर घुसे थे तभी पीछे से एक और युवक आ गया। युवक ने मदद के नाम पर उनसे कार्ड ले लिया। उसने भी मशीन में दो बार प्रयास किया फिर कार्ड या मशीन खराब होने की बात कहकर कार्ड को लौटा दिया। शायद इसी दौरान उसने कार्ड बदल लिया था। कार्डधारक एटीएम से आगे गया तभी मोबाइल पर 22 हजार पांच सौ रुपये निकलने का मैसेज आ गया। बैंक पहुंचकर खाता देखा तो पता चला कि किसी ने उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लिया है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed