फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरों ने चार लाख नकदी समेत दस लाख का माल किया पार

चोरों ने चार लाख नकदी समेत दस लाख का माल किया पार

Sun, 05 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने चार लाख नकदी समेत दस लाख का माल किया पार
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी विरेंद्र यादव के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने चार लाख नकदी समेत दस लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और डागस्क्वायड की टीम भी पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी विरेंद्र यादव के परिवार के कुछ सदस्य शुक्रवार की रात खाना खाने के बादमकान की छत पर सो गए तो कुछ लोग घर के बरामदे में सो गए थे। नए मकान के गलियारे में दरवाजा अभी नहीं लगा है। रात मे ंचोर गलियारे से ही आंगन में पहुंच गए। एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बाक्स, अटैची, आलमारी तोड़कर चार लाख बीस हजार नकदी समेत करीब दस लाख के कीमती जेवरात व कपड़े चोरों ने पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा देख हैरान हो गए। महिलाओं के रोने पीटने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की। अटैची और बाक्स घर से दूर सीवान में तोड़कर फेंका मिला। डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन के दौरान डागस्क्वायड कमरे से निकल कर भागते भागते बगल के गांव बघवारा में जाकर रुक गया। वीरेंद्र के मुताबिक दो दिन पहले उन्होंने अपना पुराना ट्रैक्टर और बोलेरो गाड़ी बेचा था। उसका पैसा चार लाख बीस हजार नकद घर में रखा था। नकदी समेत कुल दस लाख के जेवरात व कपड़े चोरों ने पार कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed