फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती

Tue, 01 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबेली गांव के पास सोमवार की शाम करीब सवा छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचनापर पुलिस ने छानबीन में जुट गई है।

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बर्रैया गांव निवासी ध्रवेंद्र गौतम का बेटा संदीप गौतम (23) राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबेली गांव के पास कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। मौजूदा समय में यहीं पर परिवार के लोग भी रहते हैं। शाम को करीब सवार छह बजे बाइक सवार बदमाश कम्प्यूटर सेंटर में घुस आए और जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक संदीप को गोली मार दी। गोली उसके बायें हाथ में और सिर के पास लगी है। वह लहूलुहानहोकर जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश गोली मारने के बाद बाइक से थाने के सामने से ही फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ बदलापुर रामभुवन यादव भी मौके पर पहुंचे। गोली से घायल युवक की मां शांति देवी का कहना है कि गोली की आवज सुनकर वह बाहर निकलकर आई तो बदमाशों ने उनपर भी फायरिंग की लेकिन संयोग से गोली मिस हो गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ रामभुवन यादव का कहना है कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोग गोली से घायल युवक के साथ अस्पताल में हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed