फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सादे वेश में बीएसएफ के जवान करेंगे श्रद्धालुओं की हिफाजत

सादे वेश में बीएसएफ के जवान करेंगे श्रद्धालुओं की हिफाजत

Sat, 29 Dec 2018 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सादे वेश में बीएसएफ के जवान करेंगे श्रद्धालुओं की हिफाजत

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कुंभ में ले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सादे वेश में बीएसएफ के जवान तैनात रहेेंगे। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। बीेएसएफ जवानों की एक टुकड़ी मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कालेज में कैंप करेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ढाबे, होटल और भीड़ वाले इलाकों पर बीएसएफ जवानों की 24 घंटे नजर रहेगी।

प्रयागराज कुंभ मेले मे जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर उसको अमली जामा पहनाने की तैयारी मे लग गयी है।एक कम्पनी बीएसएफ की फोर्स कुंभ मेले तक तैनात रहेगी।नगर के सार्वजनिक इंटर कालेज मे बीएसएफ के जवान रूकेगे। जवानों का कन्ट्रोल रूम भी स्थापित रहेगा जहां से वह अपने जवानों को दिशा निर्देश देते रहेंगे। प्रयागराज मार्ग वाराणसी टू लखनऊ रेलवे क्रासिंग पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी ।पुलिस के कई जवान सादे वर्दी मे आम जनता व श्रद्धालुओं के बीच रहेगे ताकि उन्हे किसी तरह की कोई दिक्कत न पेश हो सके।नगर पालिका द्वारा 6 सीटर मोबाईल टायलेट चलता रहेगा।होटल,ढाबों पर श्रद्धालुओं से कोई ठगी न हो पाये इसके लिये सभी होटलों और ढाबों पर रेट बोर्ड टांगने का सख्त आदेश दिया गया है ।होटल व ढांबो पर समय समय पर चेकिंग भी चलती रहेगी ।किसी भी आपात स्थित से निपटने व जाम के झाम से बचने के लिये पवांरा,सतहरिया,सार्वजनिक इंटर कालेज,हिंदू इंटर कालेज,रामनाथ पान्डेय महिला डिग्री कालेज,इटहरा,पुरऊपुर जैसे कई जगहों पर वाहनों के पार्किंग की ब्यवस्था की जा रही है ताकि वाहनो को यहां पर रोका जा सके।चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी चुस्त दुरूस्त रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।चप्पे ,चप्पे पर पुलिस व बीएसएफ के जवान तैनात रहेगें।स्टेशन व मुंगराबादशाहपव्ुर डिपो मे सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी रखी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed