{"_id":"5cd32ef7bdec2207167ecba0","slug":"161557343991-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने लगाई फटकार तो नौकर ने दूकान में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मालिक ने लगाई फटकार तो नौकर ने दूकान में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। प्लाइवुड के दुकानदार ने किसी बात को लेकर नौकर को फटकार लगाई तो उसने रात में केरोसिन छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। नौकर की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने नौकर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
शाहगंज कस्बे के श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी विवेक कुमार गुप्ता पुत्र रवीन्द्र प्रसाद की पुरानी बाजार मोहल्ला में हिलटाप प्लाईवुड के नाम से दुकान है। मंगलवार को किसी बात को लेकर दुकान पर काम कर रहे पुरानी बाजार निवासी अमर पुत्र बसंतलाल को फटकार लगा दिया था। जिसके बाद नौकर दुकान छोड़कर चला गया। नाराज नौकर ने देर रात दुकान में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। किसी तरह से आग पर काबू पाने के बाद जब भुक्तभोगी ने दुकान पर लगे सीसी टीवी फुटेज चेक किया तो नौकर की कारस्तानी देख हैरान रह गया।