{"_id":"5d07e4ad8ebc3e2c7546d2a1","slug":"156079836820-jaunpur-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में गर्भवती महिला घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव में बगीचे के बॅटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुयी मारपीट में एक गर्भवती महिला को चोट आई। जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का जीवन संकट में होने की बात डाक्टर ने बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम निवासी यादव राम और मुन्ना यादव के बीच बाग के बॅटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को बटवारा के दौरान दोपहर में मारपीट हो गयी। मुन्ना यादव का आरोप है कि यादवराम के लड़के ने बैट से मेरी गर्भवती पत्नी सुषमा (35) के पेट पर चोट पहुचाई। जिससे जच्चा बच्चा की हालत गम्भीर हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयी पीड़ित महिला के गर्भ में पल रहे शिशु को चोट आने की पुष्टि होने के बाद परीक्षण और इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं यादवराम की पत्नी बबिता को भी चोट आई हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।