फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किशोरी भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

किशोरी भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
किशोरी भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिनों पूर्व बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पिलकिछा पुल के पास उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कहीं भागने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। किशोरी से पूछताछ के बाद उसके परिजनो को उसे सौंप दिया। किशोरी के पिता ने बीते गुरुवार को थाने पर एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। शनिवार की रात उप निरीक्षक नकी हैदर रिजवी ने किशोरी संग दो युवको को हिरासत में ले लिया। जिसमे नामजद युवक शेरपुर पथरा गांव निवासी राजकुमार उफ़ॱर गोलू रजक और भगाने मे सहयोग करने वाला दूसरा युवक बड़सरा गांव निवासी अजय कुमार गौतम को पुलिस ने जेल भेज दिया।

दो विवाहिताएं प्रेमी के साथ फरार
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शुक्रवार को अपने दो छोटे बच्चों के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने अपने पड़ोसी युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। उधर, मीरगंज में एक युवक अपने दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

विवाहिता का पति परदेश रहता था। उसका पड़ोसी अपने फोन से पति-पत्नी की बात करवाता था। इसी दौरान दोनों में आकर्षण बढ़ा और प्रेम हो गया। पति घर वापस लौटा तो महिला अपने दोनो बच्चों के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त युवक पर पत्नी को भगाने के बाद छिपाकर रखने का आरोप लगाया । पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। उधर, मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपने दोस्त की बीबी को लेकर फरार हो गया। उसीने शादी करवाई थी। यह मामला दो पडोसी गांवों से जुड़ा है। एक दोस्त ने पहले अपने पडोसी गांव के दोस्त की शादी अपनी भाई की साली से करवाई। उसका घर में आनाजाना लगा रहता ता। मौका पाकर वह अपने दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed