{"_id":"5d0687098ebc3e1b3b2b8f09","slug":"15607088611-jaunpur-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कस्बे में शीशा मिल के निकट रेलवे ट्रैक के पास शनिवार की शाम को मिले वृद्ध के शव का पंचनामा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानों ने उन्हें जहर देकर लूट लिया था।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी जान अली (60) मुंबई से कमाकर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। शाहंगज स्टेशन से करीब दो सौ मीटर दूर बंद पड़ी शीशा मिल के पास उनका शव पाया गया। आशंका जताई जा रही कि जहरखुरानों ने दोस्ती गांठकर नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पास से सारा सामान भी गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने परिजनों को घटना की खबर दी। सूचना पर रविवार को सुबह परिजनों के साथ पहुंचे मृतक के बड़े भाई युनुस अंसारी ने कोई कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र देते हुए भाई के शव की मांग किया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।