{"_id":"5d053cfe8ebc3e20a265ec53","slug":"15606243718-jaunpur-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल सौरव सिंह की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोली लगने से घायल सौरव सिंह की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार के पास 11 जून की रात आपसी रंजिश में चली गोली के शिकार रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी निवासी सौरव सिंह की शुक्रवार की रात वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरव सिंह की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस रोशन सिंह समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को जेल भेज चुकी है। इस मामले में सरकारी गनर के कार्बाइन से गोली चलने की भी बात सामने आई थी, उसे निलंबित करके जांच बैठा दी गई है।
सौरव सिंह 11 जून की रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियो से जौनपुर आ रहे थे। रात में करीब 11 बजे रामदयालगंज के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया। उन पर फायरिंग झोंक दी। सौरव सिंह को सात गोलियां लगीं। उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। पुलिस की आरंभिक जांच में यह बात सामने आई कि गोली मारने वाले को कोर्ट के आदेश पर सरकारी गनर मिला है। उसकी कार्बाइन से भी गोली चली थी। एसपी ने गनर को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। एसपी विपिन मिश्रा का कहना है कि आपसी रंजिश में सौरव सिंह को गोली मारी गई थी। सरकारी गनर की कार्बाइन और प्राइवेट असलहों से भी गोली चलने की जानकारी हुई है। सरकारी गनर को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सौरव सिंह की मौत की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में सौरव सिंह की मौत की सूचना मिलते ही गांव में एहतियात के तौर पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।