फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अज्ञात युवक की हत्या कर शव बगीचे में फेंका

अज्ञात युवक की हत्या कर शव बगीचे में फेंका

Sun, 16 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक की हत्या कर शव बगीचे में फेंका

विज्ञापन
मड़ियाहूं। क्षेत्र के सरौना सूबानगर के बगीचे में शनिवार की सुबह हत्या कर फेंके गए युवक का शव बरामद किया गया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से पता चला कि वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह यहां कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आधार कार्ड और युवक के शव की फोटो भी आंध्र प्रदेश पुलिस को शिनाख्त के लिए भेजा है।

सरौना सुबानगर में स्थित आम के बाग में शनिवार की सुबह बकरी चरा रहे चरवाहों ने एक युवक की लाश देखी तो शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। युवक के कान और आंख के पास गंभीर चोट के निशान थे। खून निकल कर सूख चुका था। ऐसा लग रहा कि जैसे युवक की कहीं हत्या करने के बाद शव लाकर फेंका गया हो। ग्रामीणों ने काफी कोशिश की लेकिन पहचान नहीं पाए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुरेंद्र सिंह ने मृत युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड, 500 रुपये, मोबाइल चार्जर एवं चश्मा मिला। आधार कार्ड पर कन्नड़ में कोठालंका वेकेंटेश्वरलू पुत्र मंथूमोजारम, आंध्र प्रदेश लिखा हुआ था। पुलिस ने आधार कार्ड के नंबर, पता और उसकी तस्वीर आंध्र प्रदेश पुलिस को उसके बारे में पता लगाने के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं लेकिन मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed