फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम प्रधान समेत छह हत्यारोपी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान समेत छह हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत छह हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शेखवलियां गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात दबिश देकर घटना में नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

शेखवलियां गांव में सन्तलाल बिंद व रामदयाल के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसी अदावत को लेकर शनिवार की रात गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय रामदयाल को संतलाल पक्ष के लोगों ने पीट दिया था। घर पहुंचे रामदयाल ने परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे और राड से किए गए हमले में रामदयाल (55) की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि मृतक रामदयाल के पक्ष के बनवारीलाल (60), सुखराम (30), मन्ना देवी (28), रामजश (20), अमरनाथ (17), शिवप्रसाद (18), सोनिया (55) और संतलाल पक्ष से बृजेश (33), पतिराम (30), अखिलेश (32), सचिन (17) व संतलाल (60) गम्भीर रुप से घायल हुए थे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बीती रात पुलिस ने गांव में दबिश देकर घटना के नामजद आरोपी ग्राम प्रधान रतिभान बिंद, अनुराग बिंद, विजय कुमार, मनोज बिंद, योगेन्द्र, संदीप कुमार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिला चिकित्सालय में घायल आरोपियों का उपचार पुलिस की देखरेख में चल रहा है। घटना के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छह हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed