फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पहली पत्नी के मायके वालों ने बारात रोका

पहली पत्नी के मायके वालों ने बारात रोका

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी के मायके वालों ने बारात रोका

विज्ञापन
खेतासराय। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गयासपुर नोनारी गावं से दुल्हन की विदाई करके लौट रहे दूल्हे को पहली पत्नी के मायके वालों ने रास्ते में ही रोक लिया। दोनों पक्षो में मारपीट की नौबत आ गई। बाद में थाने में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षो में सुलह हुई। उसके बाद विदाई हुई ।

ग्यासपुर नोनारी की दलित बस्ती में रामबली के यहां सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कलां से बारात आई थी। रात में बिना किसी बाधा के विवाह हुआ। दूल्हा बुधवार को सुबह दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहा था। गुरैनी गावं के पास सूरज की पहली पत्नी के मायके वालों ने दूल्हे का वाहन रोक दिया । दूल्हे की पहली पत्नी के मायके वालों का कहना था कि दूल्हा अपनी पहली पत्नी से रिश्ता खत्म करने के बाद ही दूसरी शादी कर सकता है। अभी उसका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। थाने में पंचायत में यह तय हुआ की दूल्हा पहली पत्नी के मायके वालों को 66 हजार नकद देने के बाद दुल्हन की विदाई करा ले । शाम तक रुपये का इंतजाम करके भुगतान किया गया और दुल्हन की विदाई हो पाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed