फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मजदूर की हत्या का खुलासा, पत्नी ही निकली कातिल

मजदूर की हत्या का खुलासा, पत्नी ही निकली कातिल

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या का खुलासा, पत्नी ही निकली कातिल

विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव के ईंट भट्ठे पर सोमवार की रात में सोते समय हुई श्रमिक छोटेलाल की गला काटकर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी पार्वती ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था और आए दिन उसे शराब के नशे में धुत होकर मारता-पीटता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। घटना वाली रात में जब वह दारू पीकर सो गया तो उसने कुल्हाड़ी से उसके गले पर दो वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रेवता कला गांव निवासी छोटेलाल (32) पुत्र भुवाली करीब एक साल से बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में स्थित बाला जी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह भट्ठे पर अपनी पत्नी पार्वती और तीन वर्ष के बेटे के साथ रहता था। मंगलवार को सुबह ईंट भट्ठे पर लगे ईंट के चट्टे पर सोते समय बिस्तर पर ही उसका खून से लथपथ शव मिला था। उसका गला धारदार हथियार से कटा था। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा डाग स्क्वाड भी पहुंचा। डाग स्क्वाड की निशानदेही पर मृतक की पत्नी पार्वती की खून से सनी साड़ी उसके छप्पर से बरामद हुई थी। उसी वक्त से पुलिस का पार्वती पर ही हत्या का शक गहरा हो गया था। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बुधवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक छोटेलाल की पत्नी पार्वती ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। जिसे लेकर वह आए दिन उसे शराब के नशे में धुत होकर बेरहमी से मारता पीटता था। उसने उसे रास्ते से हटाने को ठान ली। सोमवार को ईंट भट्ठे पर मजदूरों को साप्ताहिक मजदूरी का भुगतान हुआ था। उसका पति भी बाजार गया और शराब लेकर घर पहुंचा। खाना खाया और शराब पीकर सो गया। तभी उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसका गला काट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed