{"_id":"5ce83fa5bdec22073561c821","slug":"155872456720-jaunpur-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दूल्हे के चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार दूल्हे के चचेरे भाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। स्थायी थाना क्षेत्र के भटेहरा गांव के पास गुरुवार की रात करीब दस बजे बाइक समेत खाई में गिरकर दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। वह बारात में आ रहे रिश्तेदार के रास्ता भटकने पर उन्हें लिवा आने के के लिए वह बाइक से घनश्यामपुर बाजार की ओर जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। तुरंत सिंदूर दान कराकर रात में ही बारात विदा कर दी गई।
बक्शा गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र विकास की शादी खुटहन थाने के कम्मरपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पुत्री आराध्या के साथ तय थी। शादी के लिए गुरुवार को बारात धूमधाम से पहुंची। द्वारपूजा के दौरान सूचना मिली कि एक रिश्तेदार के राह भटने की सूचना मिली। रिश्तेदार को लाने के लिए दूल्हे के चचेरे भाई सिरताज सिंह (28) बाइक से घनश्यामपुर बाजार की ओर जा रहे थे। वह कम्मरपुर से डेढ़ किमी आगे भटेहरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सिरताज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला और हादसे की सूचना बरातियों को सूचना दी। परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायल सिरताज के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत की सूचना बारात में पहुंची तो जश्न का माहौल गम में बदल गया। आननफानन में सिंदूरदान की रस्म पूरी कराकर बारात रात में ही विदा हो गई। उधर मृत युवक के घर में भी कोहराम मच गया। सिरताज की चार साल पहले शादी हुई थी। वह दो बच्चों के पिता थे।