फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों में गुटबंदी को लेकर हुई मारपीट

छात्रों में गुटबंदी को लेकर हुई मारपीट

Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के गुड़बड़ी चौराहे पर मंगलवार को विश्वनाथ पीजी कालेज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्र भाग गए।

क्षेत्र के अरसियां के कुछ मनबढ़ छात्रों ने सोमवार को कालेज में बांधगांव के एक छात्र को पीट दिया था। मंगलवार को बांधगांव के कुछ मनबढ़ छात्र गुड़बड़ी चौराहे पर पहुंचे। जहां एक दिन पहले छात्र की पिटाई करने वाले छात्रों का इंतजार करने लगे। जैसे ही एक बाइक से तीन छात्र आते दिखे तभी घात लगाए छात्रों ने उसे दौड़ा लिया। बाइक चला रहे छात्र ने बाइक की रफ्तार तेज की लेकिन मनबढ़ छात्रों ने दौड़ाकर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ी। बाइक से नीचे गिरकर भी युवक भागते हुए एक कपड़े की दूकान में घुस गया। पीछा कर रहे लोग दूकान तक पहुंच गए। वे दूकान में घुसना चाह रहे थे लेकिन दूकानदार ने रोक दिया तो मनबढ़ों ने दूकान मालिक से ही मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। जिसकी भनक लगते ही मनबढ़ फरार हो गए। पुलिस पहुंची तो मनबढ़ वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed