{"_id":"5bf306a7bdec2269442416e0","slug":"154265365610-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार्टसर्किट से लगी आग, छह रिहायशी छप्पर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ार्टसर्किट से लगी आग, छह रिहायशी छप्पर जलकर राख
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के मजीठी गांव में रविवार की शाम शार्टसर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के छह रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। मजीठी गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज के पास आवास के नाम पर छप्पर के अलावा कोई मकान नहीं है। रविवार की शाम करीब आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे तभी ऊपर से गुजरे बिजली के तार में शार्टसर्किट होने से चिंगारी निकली जिससे छप्पर में आग लग गई । जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक एक एक कर के उनका छह रिहायशी छप्पर और उसमें रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न, चारपाई, मोबाइल फोन, टीवी, पंखा समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। धर्मेंद्र के पार आवास के नाम पर दूसरा कोई भी मकान नहीं है।