{"_id":"5bf0639ebdec22696720eca6","slug":"15424808482-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मिस यूपी क्वीन का दावा करने पर दी नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मिस यूपी क्वीन का दावा करने पर दी नोटिस
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अप्रैल 2018 में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले मिस यूपी क्वीन का ग्रैंड फिनाले के आयोजन में मिस यूपी क्वीन चुनी गई तनुप्रिया सिंह परमार ने दूसरे स्थान पर रही प्रियंका रघुवंशी पर फर्जी तरीके से अपने को मिस यूपी क्वीन प्रस्तुत करने पर सिविल कोर्ट इलाहाबाद से लीगल नोटिस भेजा है। शनिवार को जहांगीराबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तनुप्रिया सिंह परमार ने कहा कि वह 18 नवंबर को होटल रिवर व्यू में जौनपुर गॉट टैलेंट के आयोजकों और प्रियंका रघुवंशी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराएगी।
उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन हुआ था। जिसमें मिस यूपी क्वीन का ताज उसे मिला था। प्रियंका रघुवंशी रनर अप बनी थी। कुछ दिन बाद से ही प्रियंका रघुवंशी अपने को यूपी क्वीन 2018 बताकर जगह-जगह शो करने लगी। फिल्म उद्घाटन कर शोहरत प्राप्त किया। मीडिया में क्वीन बताकर इंटर व्यू देने लगी और सोशल मीडिया पर अपने को मिस यूपी क्वीन कहते हुए प्रचार करने लगी। मना करने पर वह धमकी दिलाती हैं। इनके द्वारा 18 नवंबर को होटल रिवर व्यू में आयोजित जौनपुर गॉट टैलेंट के द्वितीय ऑडिशन में अपने को जज के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। जबकि मिस यूपी क्वीन वह हैं। इसके खिलाफ डीएम, एसपी और कोतवाली पुलिस को मैंने तहरीर दिया है। साथ ही लीगल नोटिस भी प्रियंका सिंह रघुवंशी को सिविल कोर्ट प्रयागराज के अधिवक्ता पीएन शुक्ला के माध्यम से भेजा है। उधर प्रियंका रघुवंशी का कहना है कि भूलवश ऐसा हो गया था। इसके लिए वह दुखी है। सोशल मीडिया पर भी इस बात के लिए खेद जताया है।