फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर तिजोरी तोड़ने का किया प्रयास

चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर तिजोरी तोड़ने का किया प्रयास

Tue, 13 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चोरों के निशाने पर बैंक भी आ गए है। रविवार की रात चोरों ने मछलीशहर के मुस्तफाबाद बाजार में स्थित यूनियन बैंक में सेंध लगाकर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। तिजोरी तोड़ने से पूर्व चोरों ने बैंक के सायरन का केबल काट दिया। पिछले पांच दिनों से बैंक बंद होने के दौरान ही चोरों ने रविवार की रात घटना को अंजाम दिया। सोमवार को बैंक खुलते ही चोरी की घटना का पता चला तो अफरा - तफरी मच गई। बैंक अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर राहत ही सांस लिया। तिजोरी को तोड़ने में चोर सफल नहीं हो सकें। इसके अलावा बरसठी, शाहगंज, बदलापुर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई।
सुजानगंज: मछलीशहर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार में स्थित यूनियन बैंक पिछले पांच दिनों से बंद था। रविवार की रात चोर बैंक के खिड़की के नीचे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। अंदर घुसने पर सबसे पहले सायरन का तार काट दिए जिससे शोर न हो। उसके बाद तिजोरी को तोड़ने में लग गए। तिजोरी का हैंडल तोड़ दिया लेकिन तिजोरी तोड़ने में सफल नहीं हुए। सूचना पर कोतवाल मछलीशहर अनिल सिंह मौके पर पहुँचे। जहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। मौके पर क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल किया। लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। रविवार को मुस्तफाबाद बाजार में मेला था और रात में नौटंकी का भी आयोजन किया गया था । माना जा रहा है कि इसी समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कंप्यूटर को नीचे गिरा दिया और काउंटर को खूब खंगाला। उन्हें कुछ चाबी मिला जरूर लेकिन तिजोरी से उसका कोई वास्ता नहीं था। शाखा प्रबंधक बीएन साहू का कहना है कि चोरों ने बैंक परिसर के अंदर लगे दोनों सायरन का तार काटकर नीचे फेंक दिया था। एटीएम से भी छेड़खानी की लेकिन किसी प्रकार की धनराशि उन्हें नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बरसठी: राजापुर गांव के रविन्द्र तिवारी के घर चोर रविवार की रात छत के रास्ते आंगन में आ गए । घर में सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने सो रहे सदस्यों के घरों को बाहर से बंद कर दिया और बडे ही इत्मीनानस्त्रत्त् से बंद तीन कमरों का ताला काटकर अंदर घुस गए। तीन पेटी एवं आलमारी तोडकर उसमें रखा सामान एक एलईडी टीवी दस हजार रुपये नगद उठा ले गए। तीनों पेटी घर से कुछ दूर टूटी हालत में मिली उसमे रखा सारा सामान गायब था। रविन्द्र तिवारी ने बताया की हार, चैन, दो अगूंठी, एक एलईडी टीवी सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोर उठा ले गए। इसी गांव में देवी प्रसाद तिवारी के यहां भी घर का ताला तोड़कर जेवर पांच हजार नगदी समेत लाखो रूपये का सामान उठा ले गए। इसी तरह सरायहरिहर जमुनीपुर गांव में रविवार की रात शैलेन्द्र मिश्र के घर चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रूपये का सामान लेकर चंपत हो गए। परिवार के लोग मुंबई रहते है। ग्राम प्रधान गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज: कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में चोरों ने खेत से मोटर पार कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। गांव निवासी अमित कुमार सिंह के खेत में लगा दो हार्स पावर का मोटर चोरों ने पार कर दिया। सोमवार की सुबह खेत की ओर पहुंचे तो मोटर नदारत देखकर वह दंग रह गए। अमित ने बताया कि दूसरी बार चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
बदलापुर: कस्बे के महराजगंज रोड पर रविवार की रात चोर व्यवसायी साहब लाल की दुकान में सेंध लगाकर घुसकर हजारों का सामान उठा ले गए। साहब लाल जब सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा खुला मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा तो पीछे से सेंध कटा था। चोर लगभग 80 हजार रुपये के सामान और 14 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इनसेट
चोरी की आठ बाइक के साथ पांच गिरफ्तार
बदलापुर । बदलापुर पुलिस ने रविवार की रात क्षेत्र के दो स्थानों से चोरी की आठ बाइक के साथ पांच लोंगो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। जबकि एक भाग जाने में सफल रहा। गिरफ्तार लोंगो में चंदन, मनोजराम, राजू केवट, अभ्यास, रंजीत बताएं जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed