{"_id":"5be87c19bdec22693a6649d3","slug":"15419627292-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिब्याग शिक्षक को पीटने वाले चार मनबढ़ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिब्याग शिक्षक को पीटने वाले चार मनबढ़ गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर (प्रथम) में तैनात दिव्यांग शिक्षक को विद्यालय में घुसकर पीटने व रजिस्टर फाड़ने वाले नामजद चारों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को लाला बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारों मनबढ़ एक लाइनबाजार थाने में गैंगस्टर का आरोपी है। सभी पर लोक सेवक को पीटने व सरकारी कागजात फाड़ने सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सुबह गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाला बाजार तिराहे पर पर घेराबंदी करके शिक्षक को पीटने वालों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दबंगों में तीन सुरूवारपट्टी गांव के व एक लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव का रहने वाला था। प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर (प्रथम) में तैनात प्रधानाध्यापक आलोक सिंह जो कि सुरूवारपट्टी गांव के निवासी है। शनिवार को वह विद्यालय में सहयोगियों के साथ पठन- पाठन का कार्य कर रहे थे। तभी उन्ही के गांव के ही मनबढ़ गोपाल सिंह जो कि लाइनबाजार थाना ने गैंगेस्टर का आरोपी है। वह अपने गांव के ही रोहित शर्मा, मखन्चू यादव व लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लकी सिंह के साथ उक्त विद्यालय में पहुंचकर अपशब्द कहते हुए पिटाई कर कर दी। इतना ही नही दबंगो ने विद्यालय का लागबुक रजिस्टर, मध्यान्ह भोजन रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ आक्रोशित हो गए थे। जिलाध्यक्ष द्वय अमित सिंह व सुशील उपाध्याय थाने पर जाकर थानाध्यक्ष से दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की मांग किया था। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।