फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घायल युवक को गांव में छोड़ भागा ठेकेदार, हुई मौत

घायल युवक को गांव में छोड़ भागा ठेकेदार, हुई मौत

Wed, 07 Nov 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। भदोही जिले मे बोरिंग मशीन पर मजदूरी करने वाले रामनगर गांव निवासी युवक को मंगलवार की रात लगभग दस बजे घायलावस्था मे ठेकेदार रामनगर बाजार मे छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत मे परिजन उसे उठाकर घर ले आये। जहां परिजनो से आप बीती बताकर वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए बदलापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए परीक्षण हेतु भेज दिया।

गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (26) पुत्र लालता एक माह से भदोही जिले मे रहकर बोरिंग मशीन पर मजदूरी करता था। जहां मंगलवार को बोरिंग करते समय मशीन मे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात मे ही ठेकेदार घायल अवस्था मे उसे रामनगर बाजार मे छोड़ कर भाग गया। परिजन उसे उठाकर घर ले आये। भोर मे हालत और बिगडने पर उसे उपचार के लिए बदलापुर सीएससी ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां से शव घर लाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे मे ले लिया। मां की ममता से पहले ही मरहूम हो चुका तीन बहनो मे इकलौता अविवाहित भाई विशाल की मौत ने जहां बाप के बुढ़ापे की लाठी भी छीन लिया। वहीं बड़ी बहन रीता जो मायके मे रहकर गृहस्थी की सभी जिम्मेदाररियां निभा रही है। उसका भाई के गम मे रोते रोते बुरा हाल है। परिजनो के करुण क्रंदन से पूरे गाँव मे मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed