फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जफराबाद, रामपुर थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

जफराबाद, रामपुर थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात जफराबाद में विद्यालय कैंपस में घुसकर चोर आफिस का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। वहीं रामपुर के गंधौना दुबान गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर हजारों रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के सरस्वती चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्तीपुर का ताला तोड़कर चोर तीन लैपटॉप, एक माइक की मशीन व कुछ विद्यालय संबंधी कागज लेकर फरार हो गए। विद्यालय प्रबंधक बल्लन यादव ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उधर रामपुर जमालापुर के गंधौना दूबान गांव में चोरों ने विनोद दुबे के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते आंगन में उतरे और दो कमरे जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे उसको बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे की कुंडी काट के उसमें रखा पेटी खेत में उठा ले गए, बरामदे के कमरे की खिड़की को काट कर अलमारी में रखा लैपटॉप, दस हजार नगद, सोने की नथुनी, बाली, अंगूठी, व चांदी की हाफ पेटी फूल पेटी, दस जोड़ी मीना, पैजनी, पायल व चेन आदि उठा ले गए। विनोद दुबे ने एक लाख रुपये कीमत की चोरी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed