{"_id":"5be1e1eebdec2269bb42031e","slug":"154153005019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, मची भगदड़ , छ: घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, मची भगदड़ , छ: घायल
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में आयोजित मेले में फरमाइशी गीतों को लेकर आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, पथराव के बाद भगदड़ मच गई। मारपीट में छह लोगों को चोटें आई है।
सोमवार की देर शाम मेले में आर्केस्ट्रा चल रहा था। रात करीब बारह बजे कुछ युवक गानों की फरमाइश करने लगे। इसका लोगों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। दोनों गुट अपनी-अपनी जिद पर अड़ गया। इस दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से पथराव भी शुरू हो गया। पथराव होते ही अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोग लाठी डंडा लेकर भी आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के आशीष, संतोष, जितेंद्र, सुरेंद्र प्रसाद, ईश्वर, दिनेश कुमार घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, पथराव, बलवा का केस दर्ज कर लिया है।