फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलग अलग गांव में हुई मारपीट में 12 घायल

अलग अलग गांव में हुई मारपीट में 12 घायल

Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटना में कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार ताखा पूरब गांव निवासी रामतीरथ (40) को जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। दूसरी ओर क्षेत्र के खरौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे श्यामा (40) पत्नी सत्य राम को बच्चों को लेकर हुए विवाद में पट्टी दारो ने पीटकर घायल कर दिया।
सिरकोनी प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के मोथहा गांव में गुरुवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से राम मूर्ति पाल (40), अरविंद सिंह (45), अनिल सिंह (45) घायल हो गए। मामले की सूचना पर जफराबाद पुलिस ने उपचार के लिए तीनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों से मारपीट में चार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर गांव निवासी बालमुकुंद चौहान घर के पास पाइप लगाकर खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान आटो रिक्शा पाईप के ऊपर से गुजर गया। जिससे पाइप फट गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आटो चालक ने बालमुकुंद के घर आकर हमला कर दिया जिसमें बालमुकुंद चौहान (55) व समरजीत चौहान (35), रामचंद्र चौहान (30) घायल हो गए। घायलो ंको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार ओइना गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर चले। जिससे दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये। एक पक्ष से घनश्याम (40), पिंटू (17) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे पक्ष से राम पदारथ (49), दिवाकर (15) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed