फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल .

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल .

Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ बाजार में कुशहा मोड़ के पास हाईवे पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उधर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी शिव पूजन चौहान (45) और बेलावां निवासी रामसिंह बाइक से जा रहे थे। कुशहा मोड़ के पास जैसे ही दोनों हाईवे पर पहुंचे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने शिवपूजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक राजा हरपाल सिंह डिग्री कालेज के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर खास गांव निवासी छात्र अभिषेक (15) मदर जुबैदा पब्लिक स्कूल ददरा में पढ़ता है । वह शाम को स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। वह ददरा गांव के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed